क्या नाईटफॉल होना जरुरी है? स्वप्नदोष के नुकसान, कारण और इलाज - Saralpathy

क्या नाईटफॉल होना जरुरी है? स्वप्नदोष के नुकसान, कारण और इलाज

क्या नाईटफॉल होना जरुरी है? क्या स्वप्नदोष होना चाहिए या नहीं? या महीने में कितनी बार होना चाहिए? पुरुष सेक्स समस्या स्वप्नदोष के नुक्सान, कारण व इलाज

क्या स्वप्नदोष होना चाहिए या नहीं? या महीने में कितनी बार होना चाहिए?

kya nightfall hona jaruri hai swapandosh ke karan nuksan swapandosh ka ilaj

आज हम यहाँ इस पोस्ट में लड़कों को अधिक परेशान करने वाली बीमारी नाईटफाल / स्वप्नदोष से सम्बंधित समस्या के बारे में पूरी जानकारी प्राप्त करेंगे। लम्बे समय तक युवकों और पुरुषों को सेक्स सम्बन्धी समस्या (नाईटफाल) से जूझने के बाद  स्वपनदोष के नुकसान क्या होंगे? स्वपनदोष के कारण क्या हैं ? स्वपनदोष का इलाज क्या है ? इस लेख में लड़कों के स्वप्नदोष के बारे में कुछ भ्रम को दूर करने की कोशिश करेंगे।  जैसे-  क्या स्वप्नदोष होना चाहिए या नहीं? या महीने में कितनी बार होना चाहिए? 


स्वप्नदोष क्या होता है ?

नींद में स्वप्न अथवा बिना स्वप्न देखें वीर्य स्खलित हो जाना स्वप्नदोष कहलाता है। 


स्वप्नदोष के नुकसान

स्वपनदोष की बीमारी ज्यादा  दिनों तक रहने से हमारा शरीर कमजोर हो जाता है। आंखों के सामने अंधेरा आने लगता है। आँखों में, आँखों के नीचे काले व स्याह धब्बे होने लगते हैं। चेहरे का रंग फीका पड़ जाता है। बाल झड़ने लगते हैं। टेस्टोस्टरॉन लेवल कम हो जाता है। शरीर का विकास रुक जाता है। लंबाई में वृद्धि रुक जाती है। मोटापा बढ़ने लगता है। या तो शरीर बहुत दुबला हो जाता है या पूरे बदन में थुथलापन आ जाता है। आवाज कमजोर व पतली हो जाती है, इत्यादि लक्षण पैदा हो सकते हैं। 


स्वप्नदोष की पूरी जानकारी 

अगर आप यह जानना चाहते हैं कि क्या स्वप्नदोष होना चाहिए? अथवा नहीं। तो मैं इसका एक शब्द में उत्तर देना चाहता हूं कि नहीं होना चाहिए। 


लेकिन बात यहीं समाप्त नहीं हो जाती। स्वप्नदोष होना कई कारणों से हो सकता है। सर्वप्रथम आपको यह बताना चाहता हूं कि स्वप्नदोष एक बीमारी है, तो आपका अगला प्रश्न होगा कि अगर किसी को स्वप्नदोष हुआ तो वह बीमार है। इसका मैं आपको यह उत्तर  दूंगा कि जरूरी नहीं।   बीमार हो भी सकता है और नहीं भी। आगे मैं यह बता रहा हूं कि अगर किसी को स्वप्नदोष महीने में एक से अधिक बार हो रहा है तो वह बीमार है। मैं तो यहां तक मानता हूं कि स्वप्नदोष होना ही नहीं चाहिए। 


स्वप्नदोष होना यह दर्शाता है कि आपने मात्र स्वप्न देखा, और वीर्य स्खलित हो गया।  आपमें अपने वीर्य को रोककर रखने की शक्ति नहीं है। अगर आपके साथ ऐसा होता है, तो क्या आपने इस तरह के यौन संबंधी विकार से आपके पार्टनर / पत्नी को संतुष्टि मिल पाएगी। आप अपने पार्टनर सेक्स - संतुष्टि दे पाएंगे। यह तो आपको बाद में ही पता चलेगा। अगर आप को किसी कारणवश महीने में एक अधिक बार स्वप्नदोष हो जाता है। तो मैं यह मान सकता हूं कि हो सकता है कि आप में वीर्य अधिक बन गया हो। आपका पैमाना फुल हो गया हो। हम दूसरी भाषा में यह कह सकते हैं कि आपका घड़ा इतना फुल हो गया हो कि आपने स्वप्न देखा और आपका वीर्य निकल गया


लेकिन आप थोड़ा सोचिए क्या यह वास्तव में सही हो रहा है।  या ऐसा होना चाहिए। इस तरह से हमारे स्वास्थ्य पर क्या प्रभाव पड़ेगा। अगर इसी तरह काफी समय तक चलता रहा, तो हमारे सामने यौन संबंधी कौन-कौन सी समस्याएं खड़ी हो जाएंगी? अतः इस प्रकार की गंभीर समस्याओं में  पहुंचने से पहले हमें अपने आप को समझना होगा। 


चलिए हम  मान लेते हैं कि आपको स्वप्नदोष हो गया क्योंकि आपका घड़ा ज्यादा फुल हो गया था।। आपका पैमाना अधिक भर गया था इसलिए आपको स्वप्नदोष हो गया। आपके अंदर इतना अधिक वीर्य बन गया था जिससे उसे स्वप्नदोष के रूप में बाहर आना पड़ा। आपमें वीर्य इतना ज्यादा इकट्ठा हो गया था कि आपको नाईटफाल हो गया तथा आपका अत्यधिक मूल्यवान वीर्य स्वप्नदोष के रूप में नालियों में बाह गया। लेकिन क्या वास्तव में ऐसा ही हुआ था।  


आइए थोड़ा और जान लेते हैं कि क्या आपका घड़ा भरने से पहले खाली हो जा रहा है? या आप का घड़ा कभी भरता ही नहीं। या थोड़ा भरता है और खाली हो जाता है। तो मैं आपसे एक बात यह कहना चाहता हूं कि आप को इलाज की की जरूरत है। आपका वीर्य पतला हो चूका है। पतला वीर्य शरीर में ज्यादा दिनों तक नहीं ठहरता। इससे आपका कोई काम चलने वाला नहीं है। पतला वीर्य होने से आपको अपनी पत्नी /पार्टनर को सेक्स संतुष्टि देने में सक्षम नहीं होंगे। आपको संतान होने में समस्या होगी। यह पतला वीर्य आपको आगे चलकर को धात का रोगी बना देगी। आपको धात का रोग हो सकता है। एक बात अच्छी तरह जान लो कि अगर आपको धात रोग हो गया, तो यह मान लीजिए कि अब शरीर का सत्यानाश हो चुका है। 


पतले वीर्य में शुक्राणु की संख्या न के बराबर होती है। को यह पता होना चाहिए कि संतान होने के लिए हमारे वीर में पर्याप्त मात्रा में शुक्राणु होना चाहिए। जब वीर पतला हो जाता है तो उसमें चिपचिपा पन की कमी हो जाती है। इस प्रकार पतले वीर्य में शुक्राणु होते भी हैं, तो यह शुक्राणु हमारे पार्टनर के जिस अंग तक पहुंचना चाहिए तो यह वहां तक नहीं पहुंच पाते। क्योंकि पतले वीर्य में  शुक्राणुओं की गति धीमी रहती है। 


अतः किसी पुरुष को को यहां तक पहुंचने से पहले यह सब बातें जी जानना भी जरूरी है। क्योंकि जानकारी होगी तो हम बच सकेंगे। नहीं तो छोटी - छोटी बीमारियां जानकारी के अभाव में बड़ा रूप ले सकती हैं। जब हमें पता होगा तो हम समय रहते हुए इलाज कर सकेंगे। 


अंत में, मैं एक बार फिर कहना चाहता हूं कि स्वप्नदोष एक गंभीर समस्या है। इसका समय पर इलाज कराना बहुत ही आवश्यक है। अगर हम इसका समय पर इलाज नहीं करते, तो यह हमारे पूरे शरीर को प्रभावित कर सकती है। 

अस्वीकरण: इस ब्लॉग पर उपलब्ध सामग्री केवल इन्फॉर्मेशनल उद्देश्य के लिए है और किसी चिकित्सक या स्वास्थ्य सेवा प्रदाता के परामर्श, निदान या चिकित्सा उपचार का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए सदैव किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। Saralpathy इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Join Saralpathy.Com Team