पेट में गैस बनने के कारण, घरेलु उपाय / रामबाण इलाज - Saralpathy

पेट में गैस बनने के कारण, घरेलु उपाय / रामबाण इलाज

7 Home Remedy for Gas, Pains, and Bloating in Hindi. जब हम ऐसा भोजन करते हैं जो आसानी से पच नहीं पाते, तो यह हमारे लिए अपच तथा गैस की समस्या का कारण ब


व्यस्त और दौड़-भाग भरे जीवन में आजकल अधिकतर लोगो के पेट में गैस बनना एक आम बात है।  लगभग हर किसी के पेट में गैस बनती है। पेट में गैस बनना या अपच हो जाना सामान्यता किसी भी बीमारी का संकेत नहीं होता है। यह पाचन क्रिया का ही एक पार्ट है। जब आपके पाचन तंत्र में अधिक गैस बनने लगती है। तो यह गैस आपके पाचन तंत्र में जमा होने लगती है। यह पाचन-तंत्र की गैस आपको परेशान करना शुरू कर देती है। अगर आप गैस की समस्या से पीड़ित है, तो गैस से पीड़ित व्यक्ति को सर्वप्रथम या समझना पड़ेगा कि आखिर ऐसा क्यों होता है। 


पेट में गैस बनने के कारण | Gastric Problem - Causes & Symptoms in Hindi

आपके पाचन तंत्र में गैस दो प्रकार से जमा हो सकती है। जब भोजन करते है या पानी पीते हैं तो भोजन और पानी के साथ हवा, आक्सीजन या नाइट्रोजन भी आपके पाचन तंत्र में प्रवेश करती है। जब पाचन क्रिया द्वारा भोजन पचता है तो कई प्रकार की गैसें जैसे- हाइड्रोजन, मीथेन अथवा कार्बन डाइऑक्साइड आदि उत्सर्जित होती हैं। जब यह गैसें ज्यादा मात्रा में बनने लगती हैं तो यही गैसे असुविधा तथा समस्या पैदा करती है। 

जब हम ऐसा भोजन करते हैं जो आसानी से पच नहीं पाते, तो यह हमारे लिए अपच तथा गैस की समस्या का कारण बनते हैं। कम फाइबर युक्त तथा देर से पचने वाले भोजन जैसे- फास्ट फूड, अत्यधिक तेल मसालेदार भोजन, मैदे का अधिक प्रयोग, अचार तथा खट्टी चीजें, पत्ता गोभी, चना और छोले, चना दाल, उड़द दाल, कच्चा प्याज, लहसुन आदि का अधिक प्रयोग करते हैं, तो यह हमारे लिए अपच तथा गैस की समस्या का कारण बनते हैं। 


कम फाइबर युक्त खाद्य पदार्थ देर से पचने के कारण वृतांत से होकर गुजरते हैं जिसमें बहुत ज्यादा बैक्टीरिया होते हैं। यह बैक्टीरिया भोजन को तोड़ने तथा पचाते समय गैस उत्पादित करते हैं जिससे आपको असहज महसूस होता है। यही गैस जब किसी व्यक्ति के गुदाद्वार से होकर बाहर आती है तो बैक्टीरिया तथा सल्फर के कारण अधिक दुर्गंध महसूस होती है। यही गैस जब किसी व्यक्ति की आँतों में प्रवेश करके जमा हो जाती है तो यह पेट में दर्द, पेट फूलना, कब्ज तथा सूजन आदि की  समस्या पैदा करती है। यह गैस जब किसी के नर्वस सिस्टम या दिमाग़ पर चढ़ जाती है या असर करती है तो इससे बेहोशी या सिर-दर्द तक पैदा हो सकती है। 


पेट की गैस को दूर करने के घरेलू उपाय तथा रामबाण इलाज | Gas, Pains, Bloating & Home Treatment in Hindi

गैस की समस्या से निजात पाने के लिए यहां हम कुछ सरल, असरदार घरेलू उपाय तथा रामबाण इलाज आपके लिए लेकर आए हैं। यह घरेलू उपाय और इलाज आपकी गैस से सम्बंधित समस्या के लिए बहुत ही प्रभावी हैं। यदि आप अपच, कब्ज या गैस की समस्या से परेशान हैं तो सर्वप्रथम आप भोजन को धीरे -धीरे खूब चबाकर खाएं। कब्ज, अपच तथा गैस की समस्या के निदान हेतु यहाँ कुछ सरल, आसान उपाय तथा इलाज दिए जा रहे हैं। गैस की समस्या से छुटकारा पाने के लिए घरेलु उपाय तथा ईलाज के तौर पर निम्नलिखित चीजों का अपने दैनिक-जीवन में उपयोग कर सकते हैं। 


1. अजवाइन

पेट से संबंधित समस्याओं हेतु आयुर्वेदिक औषधियों में अजवाइन को प्रमुख रूप से प्रयोग किया जाता है। आयुर्वेद में पेट से संबंधित समस्याओं के लिए अजवाइन को बहुत ही असरदारक माना गया है। अपच तथा पेट की गैस के लिए एक चम्मच अजवाइन या अजवाइन का पाउडर लेने पर बहुत ही जल्द आराम मिलता है। अजवाइन में थाईमेल नामक यौगिक पाया जाता है, जो भोजन को जल्द पचाने में सहायता करता है। गैस, कब्ज, अपच या गैस से संबंधित समस्या यदि किसी भी व्यक्ति को अक्सर बनी रहती हो, तो सुबह-सुबह रोजाना नाश्ते से 20 मिनट पूर्व एक चम्मच अजवाइन का इस्तेमाल किया जा सकता है। 


2. हींग का प्रयोग

कब्ज तथा आंतों में फंसी या रुकी हुई गैस के लिए हींग को प्रयोग करने पर तुरंत आराम मिलता है। हींग को, गैस से फूले पेट पर हल्का गुनगुना करके मालिश करने से तुरंत आराम मिलता है। छोटे आधा चम्मच हींग (लगभग 2-3 ग्राम) को गुनगुने पानी में मिलाकर पीने से भी अपच / गैस की समस्या में आराम मिल जाता है। 


3. त्रिफला

आयुर्वेद में तिरफले का सेवन अपच, कब्ज़ तथा गैस की बीमारी के लिए बहुत ही लाभकारी माना गया है। यदि आप अपच तथा कब्ज से परेशान है तो एक बार त्रिफला का प्रयोग करके अवश्य देखें। एक चम्मच तिरफले को रात में सोने से पहले गुनगुने पानी तथा सुबह निहार मुँह अर्थात खली पेट एक गिलास गुनगुने पानी से ले सकते हैं। तिरफले को एक गिलास गुनगुने पानी में एक चम्मच तिरफला मिलकर पीने से गैस, अपच तथा कब्ज़ से बेहतर आराम मिलता है।  


4. जीरे का इस्तेमाल

जीरे के प्रयोग से हमारी पाचन क्रिया दुरुस्त होती है, जिससे हमारे पाचन में सुधार होता है। जीरा, हमारे पाचन-तंत्र में पाए जाने वाले डाइजेस्टिव एंजाइम की क्रियाशीलता को बढ़ा देता है। जीरा हमारे पाचन-तंत्र के लिए अधिक लाभकारी होने की वजह से अपच, दर्द व गैस की समस्या में तुरंत आराम पहुंचाता है। जीरे का इस्तेमाल, जीरे के पाउडर या जीरे के पानी के रूप में किया जा सकता है। एक चम्मच जीरे को लगभग दो कप पानी में 10 मिनट तक उबाल कर ठंडा कर ले। जब यह ठंडा हो जाए इसे छानकर पी सकते हैं। 


5. अदरक का इस्तेमाल

अदरक में पेट की समस्याओं हेतु चिकित्सीय गुण मौजूद होते हैं। अदरक को नेचुरल कार्मिनेटिव अर्थात पेट फूलना, मरोड़/दर्द गैस और कब्ज़  आदि  समस्या के लिए इस्तेमाल किया जाता रहा है। यदि आपके पेट में गैस की समस्या है तो इसके लिए 10 ग्राम ताज़ा अदरक में एक चम्मच नींबू का रस मिलाकर इस्तेमाल करने से गैस की समस्या से जल्द निजात मिलती है। 


6. बेकिंग पाउडर

अपच तथा गैस की  समस्या हेतु बेकिंग सोडा और नींबू के रस के घोल से तुरंत राहत मिलती है। यह आपके पाचन तंत्र में बनने वाली अधिक गैस को कम करने में आपकी सहायता करता है। यदि आप ज्यादा गैस बनने की समस्या पीड़ित हैं तो इसके लिए आधा चम्मच बेकिंग सोडा के पाउडर को एक चम्मच नींबू के रस को मिलाकर एक कप पानी में घोल बना लें और इसे खाना खाने के बाद पी ले। 


7. सेंधा नमक का प्रयोग

सेंधा नमक, बहुत सारी पेट की समस्याएं जैसे- अपच, कब्ज, जी- मालिश करना मितली/उल्टी, पेट दर्द, मरोड़ तथा गैस के लिए प्रयुक्त होता है। पेट के लिए आयुर्वेद में बनने वाले बहुत सारे चूर्ण/चूरन में सेंधा नमक को प्रमुख रूप से प्रयोग किया जाता है। यदि आपको गैस की समस्या है तो इसे आप अपने भोजन में सफेद नमक के स्थान पर भी प्रयोग कर सकते हैं। इसके आलावा सेंधा नमक (3-4 ग्राम) तथा नींबू (एक चम्मच रस) के मिश्रण को एक ग्लास पानी में घोलकर पीने के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है। 


The Bottom Line 

पेट की गैस की समस्या के लिए ऊपर बताये गए घरेलू देशी उपाय तथा रामबाण इलाज तुरंत आराम मिल जाता है। यहाँ पर दिए गए सभी देशी नुस्खे द्वारा गैस का तुरंत इलाज और उपाय प्रयोग में लाया जा सकता है क्योंकि यह सभी चीजें आपके किचेन और घर में उपलभ्द होती हैं। यदि यहाँ पर पेट की गैस के इलाज के लिए दिए गए तरीकों से रहत नहीं मिल रही है। आपकी समस्या में बढ़ोतरी हो रही है, तो आपको किसी अचे गैस्ट्रोलॉजिस्ट से अवश्य परामर्श करना चाहिए। 


image-credit: freepik

अस्वीकरण: इस ब्लॉग पर उपलब्ध सामग्री केवल इन्फॉर्मेशनल उद्देश्य के लिए है और किसी चिकित्सक या स्वास्थ्य सेवा प्रदाता के परामर्श, निदान या चिकित्सा उपचार का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए सदैव किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। Saralpathy इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Join Saralpathy.Com Team