ब्रेन पावर (मेमोरी) तेज़ करने के कारगर घरेलू नुस्खे | Home Remedies to Boost Memory Power - Saralpathy

ब्रेन पावर (मेमोरी) तेज़ करने के कारगर घरेलू नुस्खे | Home Remedies to Boost Memory Power

कमजोर याददाश्त के लक्षण, कारण और ब्रेन पावर (मेमोरी) तेज़ करने के कारगर घरेलू नुस्खे / रामबाण इलाज - Use These Home Remedies to Boost Memory Power

कमजोर याददाश्त के लक्षण, कारण और ब्रेन पावर (मेमोरी) तेज़ करने के कारगर घरेलू नुस्खे। खान-पान (Food) / दिनचर्या (Life Style) में बदलाव करके याददाश्त को कैसे बढ़ाएं? एवं आयुर्वेदिक उपाय

मेमोरी (याददाश्त) बढ़ानी है तो दिमाग को बहुत ही हल्का रखें। बहुत से लोग कई बातों या कामों को जल्दी-जल्दी भूलने लगते हैं, जिसका कारण होता है उनकी Memory कमजोर होना। अत्यधिक तनाव एवं भाग-दौड़ भरी दिनचर्या अधकतर लोगों के दिमाग़ पर बुरा प्रभाव डाल रहा है। क्योंकि इन दिनों व्यस्तता भरी जिंदगी में Brain पर बहुत अधिक तनाव बढ़ने की वजह से याददाश्त पर प्रभाव पड़ता है। हमारे से पहले के पीढ़ी के लोगों में बढ़ती उम्र की वजह से मेमोरी (स्मरण शक्ति) कमजोर हो जाया करती थी। लेकिन आज छोटे-छोटे बच्चो में भी याददाश्त कमजोर होने की शिकायत मिलती है। नौजवान युवा जिस तरह अपनी जिंदगी की समस्याओं से जूझ रहा है, और मानसिक दबाव में रहता है, इससे भी याददस्त पर गहरा प्रभाव पड़ता है। 

A Beautiful Lady recalling some thing but unable to bad memory


अच्छी स्मरण शक्ति के लिए शरीर और मन दोनों को निरोग रहना चाहिए। इसलिए किसी भी व्यक्ति को अपनी Memory को सदैव बरक़रार रखने एवं इसे बढ़ाने के लिए कई तरह के घरेलू नुस्खों एवं उपायों का सहारा लिया जा सकता है। आइए जानते हैं कि किन-किन घरेलु चीजों को आजमा कर याददाश्त बढ़ाया जा सकता है।


Memory Power कमजोर होने के लक्षण:

  • पढ़ी हुई चीजों का याद ना रहना
  • बहुत बार याद करने के बाद भी याद ना रहना
  • कोई वस्तु किसी स्थान पर रख कर भूल जाना
  • मन में आलस्य का भाव होना।
  • पहले कोई भी सुनी बात याद न रहना 
  • कोई काम करना है और कुछ देर बाद उसी काम के बारे के भूल जाना।
  • किसी दोस्त से मिलना है और दिए हुए समय को भूल जाना।

ये सभी Memory Power कमजोर होने के लक्षण हैं, जिससे आज हमारे अधिकतर युवा इस समस्या से पीड़ित है।


Memory Power पावर बढ़ाने के कारगर घरेलू नुस्खे, सरल उपाय एवं तरीके

स्मरण शक्ति (याददाश्त) को बढ़ाने के लिए के सरल उपायों को दो प्रकार के तरीके में बता जा सकता है।  पहला- जिसमे आप अपने खान-पान में बदलाव कर सकते हैं और अपनी स्मरण शक्ति (Memory Power) बरक़रार रख सकते हैं। दूसरा- जिसमे आप अपनी दिनचर्या (Life Style) में बदलाव करके स्मरण शक्ति को अच्छी बना सकते हैं। 

  

(A). अपने खान-पान (Food) में बदलाव करके ब्रेन पावर (याददाश्त) को कैसे बढ़ाएं?


1. सेब का सेवन करके याददाश्त बढ़ाएं

सेब के लगातार इस्तेमाल से  ब्रेन में मौजूद सेल्स को स्वस्थ रहती हैं। सेब में पाया जाने वाला 'क्यूरसेटिन' जोकि एक प्रकार का एंटीऑक्सीडेंट तत्व  है। यह क्यूरसेटिन आपके मस्तिष्क की कोशिकाओं को स्वस्थ रखकर उन्हें  क्षतिग्रस्त होने नहीं देता। मस्तिष्क की सेल्स को नुक्सान पहुँचने पर कई तरह की गंभीर मानसिक समस्याएं जैसे- पार्किंसन और अल्जाइमर आदि खतरनाक बीमारियां होने होने की सम्भावना भाड़ जाती है। 

 

2. बादाम खाकर याददाश्त को तेज करें 

बादाम खाने से दिमाग़ तेज होता है। बचपन से ही आपने सुना होगा कि भीगे हुए बदाम को छिलके उतार कर खाने चाहिए। आखिर ऐसा क्यों  है कि बादाम को बिना छिलके के खाना चाहिए। बादाम के भूरे छिलके में टैनिन नाम का तत्व पाया जाता है, जिसकी वजह से हमारे शरीर द्वारा पोषक तत्व पूर्ण रूप से अवशोषित नहीं हो पाते हैं।


3. शंखपुष्पी - याददाश्त बढ़ाने की आयुर्वेदिक दवा

शंखपुष्पी को अनिद्रा, तनाव, तथा एंग्‍जायटी जैसी समस्याओं के लिए प्रयोग किया जाता है। शंखपुष्पी में पाए जाने वाले कई एंटीऑक्‍सीडेंट यौगिक उम्र-दराज लोगों के मस्तिष्क की कार्य - प्राणली में सुधार करती हैं। शंखपुष्पी लोगों की अधिक उम्र के कारण मस्तिस्क एवं याददाश्त से जुडी आने वाली समस्याओं में रोक-थाम के  लिए कारगर है।  


4. अंडे खाकर याददाश्त बढ़ाएं

अंडों की ज़र्दी को लुएटिन नाम की प्रोटीन का अच्छा स्रोत माना जाता है। प्रोटीन की कमी नहीं होने से हमारा दिमाग अच्छे से काम करता है। इस से आंखों की रोशनी बेहतर होती है और दिल की बीमारियों का ख़तरा कम होता है।


5. ब्राम्ही जड़ी-बूटी है याददाश्‍त बढ़ाने का घरेलू नुस्खा

याददाश्‍त बढ़ाने एवं मानसिक शक्ति में सुधार हेतु ब्राम्ही जड़ी-बूटी का प्रयोग सैकड़ों वर्षों से होता रहा है। आज भ्ही वैद्य / हकीम किसी भी मानसिक समस्या के लिए ब्राम्ही जड़ी-बूटी इस्तेमाल करने की सलाह देते हैं। अगर आपको किसी भी मानसिक / बौद्धिक क्षमता से सम्बंधित किसी रोग से पीड़ित हैं तो इसका उपयोग करें। ब्राम्ही जड़ी-बूटी में मौजूद बैकोसाइड और सिटग्‍मास्‍टेरोल बायोएक्टिव तत्‍व याददाश्‍त को बेहतर करते हैं।  


6. यादाश्त बढ़ाने के लिए गाय के घी का इस्तेमाल करें 

अगर गाय के घी की 2 बूँद नाक में डाली जाये तो मानसिक शांति एवं याददाश्त तेज होती है। यादाश्त बढ़ाने के अलावा गाय के घी के अनगिनत फायदे हैं।  गाय के घी के लगातार प्रयोग से स्तन तथा आंत के खतरनाक कैंसर जैसी घातक बीमारियों से बचा जा सकता है। 


7. फिश ऑयल सप्लीमेंट - ब्रेन पावर तेज़ करने घरेलू नुस्खा

फिश ऑयल का इस्तेमाल सप्लीमेंट के रूप में किया जाता है। फिश ऑयल में मौजूद ओमेगा-3 फैटी एसिड ओल्ड एज्ड मेमोरी के प्रॉपर फंक्शन में अहम भूमिका अदा करते हैं। फिश ऑयल सप्लीमेंट के प्रयोग से बूढ़े व्‍यक्‍तियों की याददाश्‍त में सुधार होता है जिससे अधिक उम्र के लोगों में भूलने कि बीमारी काम होती है। कई अध्यनो में सामने आया है कि फिश ऑयल में मौजूद ओमेगा-3 फैटी एसिड तनाव और एंग्‍जायटी को कम करने में आपकी सहायता करते हैं। 


8. फल व हरी सब्जियां खाकर याददाश्त तेज़ करें

फल व हरी सब्जियां कार्बोहाइड्रेट, प्रोटीन, फैट, विटामिन, मिनरल, फाइबर, पानी से भरपूर होती है। सब्जियां व फल जो हमे स्वस्थ रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते है। एक स्वस्थ शरीर से ही एक स्वस्थ दिमाग का निमार्ण होता है।जो हमारे सोचने समझने में अहम भूमिका अदा करता है।


(B). अपनी दिनचर्या (Life Style) में बदलाव करके ब्रेन पावर (याददाश्त) को कैसे बढ़ाएं?


1. योग करना

योगा हमे लिए बहुत जरूरी है। योगा करने से हमारे शरीर में ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है। प्रॉपर ब्लड सर्कुलेशन का असर हमारे दिमाग पर भी पड़ता है, और हम दिमाग को हल्का महसूस करते है।


2. दोहराने की प्रैक्टिस करना

मन में याद रखने योग्य बातों का चित्र एक बात का संबंध किसी अन्य बात से बना कर रखें। याद की जाने वाली सामग्री को बार-बार दोहराना। रात को सोते समय अपनी दिनचर्या को मन में दोहराना, इससे भी (Memory Power) को बढ़ाने में मदद मिलेगी।


3. ध्यान से बातों को सुनना

कक्षा में जो पढ़ाया जायेगा, उसे पहले से पढ़कर जाइए। वहां ध्यान से सुनिए फिर याद करने की कोशिश करे की आपने कल क्या पढ़ा था। इससे आपके दिमाग पर दबाव बनेगा और चिंतन शक्ति बढ़ाने में मदद मिलेगी।


4. जल्दी उठना

जल्दी उठना अच्छी आदत ही नहीं बल्कि हमारे शरीर के लिए भी महत्वपूर्ण है। सुबह उठने वाले सभी लोग ज़िंदगी में बहुत सफल होते हैं। क्योंकि सुबह जल्दी उठने से हमारा दिमाग ताजगी से पूर्ण रहता है और तनाव को कम करता है।


5. सैर करना फायदेमंद

सुबह जल्दी उठ कर हम घूमने जाते है तो हमें ताजी हवा का एहसास होता है। जो हमारे स्वास्थ के साथ-साथ हमारे दिमाग़ के लिए भी अत्यंत  लाभकारी है।


6. फोन से दूरी

फोन आज जिंदगी का हिस्सा बन चुका। लेकिन जिस तरह फोन ने हमारे सोचने समझने की शक्ति को कम किया है। ये एक अत्यधिक चिंतन का विषय है। आज हम थोड़े समय मिलने पर ही फोन निकाल कर बैठ जाते है। पहले के लोगो के पास फोन उपलब्ध नहीं थे और वे चिंतन या मनन करते रहते थे। सोचते रहते थे जिससे स्मरण शक्ति बढ़ने में मदद मिलती थी। दूसरा अगर हमें कुछ बाते याद ना रहे तो हम सोचने की जगह फोन से सर्च करने लगते है जिससे हमारी Memory Power कम होती जा रही है।   


7. भरपूर नींद लेना

भरपूर नींद (7 से 8 घंटे) लेना हमारे मस्तिष्क के लिए बहुत ही जरूरी है। इससे केवल हमारे मस्तिष्क रिफ्रेशमेंट मिलता बल्कि संपूर्ण शरीर के बेहतर स्वास्थ्य के लिए आवश्यक है। भरपूर नींद न लेने से हमारे दिमाग एवं स्वास्थ्य पर बुरा प्रभाव पड़ता है। 


8. धूम्र-पान से बचें

धूम्र-पान जैसे- शराब, तम्बाकू आदि का अधिक सेवन से आपकी याददाश्‍त प्रभावित होती है। कई रिसर्च में यह बात सामने आई है कि जो लोग धूम्र -पान नहीं करते हैं उनके मुकाबले जो लोग धूम्र -पान करते हैं उनको किसी भी चीज को याद रखने में अधिक समस्याओं का सामना करना पड़ता है। 

image-credit: freepik
अस्वीकरण: इस ब्लॉग पर उपलब्ध सामग्री केवल इन्फॉर्मेशनल उद्देश्य के लिए है और किसी चिकित्सक या स्वास्थ्य सेवा प्रदाता के परामर्श, निदान या चिकित्सा उपचार का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए सदैव किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। Saralpathy इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Join Saralpathy.Com Team