गिलोय जूस के फायदे | Giloy Juice ke Fayde - Saralpathy

गिलोय जूस के फायदे | Giloy Juice ke Fayde

गिलोय या गुडूची एक बहुत ही महत्त्वपूर्ण आयुर्वेदिक हर्ब है। यह बहुत-सी देशी / आयुर्वेदिक एवं यूनानी दवाइयाँ बनाने के काम आती है। गिलोय बूटी में एक खास

 गिलोय (गुडूची) के फायदे और नुकसान - Giloy Juice ke Fayde aur Nuksan in Hindi

गिलोय या गुडूची एक बहुत ही महत्त्वपूर्ण आयुर्वेदिक हर्ब है। यह बहुत-सी देशी / आयुर्वेदिक एवं यूनानी दवाइयाँ बनाने के काम आती है। गिलोय बूटी में एक खास बात यह है कि इसके अपने औषधीय गुण तो होते ही हैं और साथ ही यह जिस वृक्ष पर उगती है उस वृक्ष के गुण भी इसमें आ जाते हैं।  गिलोय के औषधीय गुण कई बीमारियों में असरदायक होता है, जैसे- कि खून साफ़ करने के गुण, बुखार कम करना, एंटी एलर्जी मज़बूत करने वाले गुण, मानसिक तनाव और चिंता दूर करने वाले गिलोय के फायदे अनेकों फायदे है। 


गिलोय (गुडूची) क्या है ? - What is Giloy in Hindi ?

गिलोय एक खास तरह का फैलने वाला बेलनुमा पौधा होता है। इस बेल मे कई औषधीय गुण होते है। गिलोय की तासीर गर्म होती है। यह बेलनुमा पौधा अधिकतर पहाड़ों की चट्टानों, जगलों, पुराने मकानों की दीवारों और खेतो में पाए जाते है। गिलोय से कई प्रकार की बीमारियों को ठीक करने की क्षमता रखती है इसीलिए इसे अमृता (अमृत के समान ) भी कहा जाता है।   


गिलोय जूस के फायदे - Giloy Juice ke Fayde in Hindi 

1. बुखार के लिए कारगर -

 गिलोय जूस के फायदे एंटीपायरेटिक गुण भी पाए जाते हैं इसको बुखार कम करने वाली आयुर्वेदिक दवाइयों में इस्तेमाल किया जाता है आप के खून में प्लेटलेट की संख्या बढ़ाती है और डेंगू फीवर से लड़ने की शक्ति प्रदान करती है गिलोय को शहद के साथ लेने से मलेरिया का बुखार भी दूर हो जाता है।   


2. रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाए - 

आपके शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए गिलोय का जूस इस्तेमाल में लाया जा सकता है जिसके फलस्वरूप आपको सर्दी जुकाम और दूसरी कई घातक बीमारियों से बचने में मदद मिल सकती है आपके शरीर से हानिकारक तत्वों को दूर करने में मदद कर सकती है इसके एंटीबैक्टीरियल और एंटीवायरल आपको कई प्रकार की बैक्टीरियल और वायरल इन्फेक्शन से भी बचा सकती है।  


3. पाचन में गिलोय के फायदे -

मानसिक तनाव चिंता आदि आपके खान-पान को बुरी तरह से प्रभावित करते हैं बेनिफिट्स ऑफ़ गिलोय जूस जो कि पेट में कब्ज गैस आदि समस्याओं को दूर कर सकती है यह आपकी भूख को जागृत करने में भी मदद करती है गिलोय का जूस पेट में दर्द और जी मिचलाना उल्टी एसिडिटी दूर करती है यदि आपका पेट सही होगा तभी तो मानसिक तनाव भी कम होगा और आपका जीवन खुशहाल बनेगा।  


4. डायबिटीज में फायदेमद गिलोय -

डायबिटीज भी कंट्रोल की जा सकती है यदि आप मधुमेह के रोगी है आपके लिए किसी वरदान से कम नहीं क्योंकि इसमें हाइपोग्लाइसीमिया घटाने वाले गुण पाए जाते हैं गिलोय का नियमित सेवन डायबिटीज रोगियों के लिए विशेष रूप से फायदेमंद हो सकता है। 


5. आँखो के लिए गिलोय के फायदे -

 आंखों के लिए भी बहुत फायदेमंद माना जाता है यह आंखों की समस्याओं को दूर करता है उनकी रोशनी को अच्छा करने में मदद करता है गिलोय को पानी में उबालकर आंखों के ऊपर लगाने से आंखों के समस्त रोग दूर हो जाते हैं गिलोय का इस्तेमाल करके आप अपने चश्मे चश्में से भी मुक्ति पा सकते हैं। 


6. गठिया के लिए फायदेमद -

गठिया में राहत मिलने वाले गुण गिलोय में पाये जाते है और आपके गठिया को कम करने में मदद और गठिया के अटैक और उसके लक्षण जैसे दर्द सूजन जोड़ों में दर्द आदि से भी बचाती है यह एक बहुत अच्छा हेल्थ टॉनिक होता है। 


7. तनाव को दूर करे -

 मानसिक तनाव के स्थिति से आराम पाने के लिए भी गिलोय के जूस सहायक हो सकता है उसको सुधारने में मदद करता है आपकी मेमोरी को तेज बनाता है इसके गुण-आपको मानसिक तनाव और डिप्रेशन से लड़ने में मदद करते हैं। 


8. ब्लड प्रेशर कम में कारगर -

गिलोय में ब्लड प्रेशर कम करने वाले और ब्लड सरकुलेशन सुधारने वाले गुण होते है आपके दिल को सेहतमंद रखने में मदद करते हैं दिल सम्बंधी बीमारियों से बचाए रखने में भी मदद करते हैं। 


गिलोय जूस के नुकसान - Giloy Juice ke Nuksan in Hindi

अधिकतर मामलों में सीमित मात्रा में गिलोय के इस्तेमालसे कोई भी नुकसान देखने को नहीं मिलते है। परन्तु गिलोय के अधिक सेवन से कुछ साइड इफेक्ट्स देखने को मिल सकते हैं। 


1. यदि आप डायबिटीज की दवा ले रहे हैं तो बिना डॉक्टर के पूछे गिलोय का सेवन नहीं करना चाहिए।  

2.  छोटे बच्चों को नहीं देना चाहिए यदि बच्चा 5 साल से बड़ा है तो भी बिना आयुर्वेदिक डॉक्टर की सलाह के गिलोय उसे नहीं देना चाहिए।  

अस्वीकरण: इस ब्लॉग पर उपलब्ध सामग्री केवल इन्फॉर्मेशनल उद्देश्य के लिए है और किसी चिकित्सक या स्वास्थ्य सेवा प्रदाता के परामर्श, निदान या चिकित्सा उपचार का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए सदैव किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। Saralpathy इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Join Saralpathy.Com Team