अंकुरित लहसुन खाने के फायदे | Sprouted Garlic Ke fayde - Saralpathy

अंकुरित लहसुन खाने के फायदे | Sprouted Garlic Ke fayde

लहसुन को अंकुरित करके इस्तेमाल करे तो इसके फायदे और बढ़ जाते हैं और कई गंभीर बीमारियों से निजात मिलती है। सादा लहसुन खाने के स्थान पर अंकुरित लहसुन खान
Health Benefits of Sprouted Garlic


अंकुरित लहसुन खाने के फायदे - Health Benefits of Sprouted Garlic in Hindi

लहसुन खाने के फायदे तो आपको पता ही होगा- जैसे- सामान्य या कच्चे लहसुन खाने से पाचन शक्ति में सुधार होना, सर्दी-खांसी, कॉलेस्ट्रॉल को ठीक करने और शरीर से गंदे तत्त्वों को बहार निकालने में इस्तेमाल होता है। लेकिन अगर आप लहसुन को अंकुरित करके इस्तेमाल करे तो इसके फायदे और बढ़ जाते हैं और कई गंभीर बीमारियों से निजात मिलती है। सादा लहसुन खाने के स्थान पर अंकुरित लहसुन खाने से कई प्रकार के चमत्कारिक फायदे देखने को को मिल सकते हैं। 


ध्यान-रहे कि अंकुरित लहसुन एक हफ्ते से कम अर्थात पांच या छह दिन ज्यादा दिनों का अंकुरित न हो। पांच या छह दिन के अंकुरित लहसुन में एंटीऑक्सीडेंट की मात्रा अधिक होती है। 


आइए जानते अंकुरित लहसुन खाने से क्या - क्या फायदे मिलते है। 


कैंसर से बचाव-

अंकुरित लहसुन खाने से कैंसर होने के खतरे को काम करता है। जब लहसुन को अंकुरित करके इस्तेमाल किया जाता है तो इसमें फाइटोकेमिकल्स की मात्रा बढ़ जाती है। फाइटोकेमिकल्स शरीर में पनपने वाली कन्सेरियस सेल्स को रोकने में मदद करता है। फाइटोकेमिकल्स शरीर में कैंसर को बढ़ावा देने वाले तत्त्वों भो रोकने का काम करते हैं। लहसुन फ्री ऑक्सीजन रेडिकल्स को भी ख़तम करने में भी उपयोगी हैं जोकि कैंसर को बढ़ावा देने वाले मुख्य कारकों में से एक माना जाता है। 


दिल को रखे स्वाथ्य-

अंकुरित लहसुन का इस्तेमाल करने से दिल से सम्बंधित होने वाली बीमारियां, दिल का दौरा,  हार्ट ब्लॉकेज होने का खतरा कम होता है। 


स्ट्रोक के जोखिम को करे कम-

अंकुरित लहसुन का प्रयोग करने से स्ट्रोक के जोखिम को कम करता है। अंकुरित लहसुन में एंजीन नमक तत्त्व पाया जाता है। यह एंजीन रक्त के थक्के के गठन को रोकने का काम करता है। 


रोग-प्रतिरोधक क्षमता को बनाए स्ट्रांग-

कुछ लोगो की रोग-प्रतिरोधक क्षमता (इम्यून सिस्टम) इतनी कजोर होती है की उन्हें आए दिन कुछ न कुछ बीमारी जैसे-  सर्दी, खांसी, बुखार संक्रमण आदि का सामना करना पड़ता है। यदि आपको इस प्रकार की समस्य आए दिन बानी रहती है तो आपको एक बार अंकुरित लहसुन का सेवन करके अवश्य देखना चाहिए। अंकुरित लहसुन का प्रयोग करने से इम्यून सिस्टम (रोग-प्रतिरोधक) क्षमता मजबूत होती है और आपको सर्दी, खांसी, बुखार संक्रमण से छुटकारा मिलेगा। 


असमायिक बुढ़ापे को दूर भगाये-

कुछ लोग के चेहरे और त्वचा पर बहुत ही जल्द झुर्रियां पड़ना शरू होजाती हैं जिससे वे समय से पहले बूढ़े दिखाई देने लगते हैं। अगर ऐसा है तो आप जल्दसे जल्द ही अंकुरित लहसुन खाना प्रारम्भकार दें। अंकुरित लहसुन में एंटी ऑक्सीडेंट प्रचुर मात्रा में पाया जाता है जो आपको समय से पहले बूढा दिखने से बचाने में आपकी मदद करेगा। 


अस्वीकरण: इस ब्लॉग पर उपलब्ध सामग्री केवल इन्फॉर्मेशनल उद्देश्य के लिए है और किसी चिकित्सक या स्वास्थ्य सेवा प्रदाता के परामर्श, निदान या चिकित्सा उपचार का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए सदैव किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। Saralpathy इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Join Saralpathy.Com Team